
महासमुंद. राष्ट्रीय राजमार्ग-353 मरार कसहीबाहरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक मासूम घायल है। उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
खल्लारी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि अछोला की जयेन्द्री साहू पति तोरण(45), मनोज पिता तोरण साहू(21) और तुषार पिता महेश्वर साहू (16) मरार कसहीबाहरा आए थे। बुधवार की दोपहर मरार कसहीबाहरा से चंडी माता दर्शन के लिए तीनों बाइक पर निकले थे। इनके साथ एमकेबाहरा की तीन वर्षीय एक मासूम थी।
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे जयेन्द्री, मनोज, खुशबू और तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शासकीय वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जयेन्द्री, मनोज और तुषार को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुशबू को प्राथमिकता उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया।
देवी दर्शन के लिए निकले थे परिवार
महासमुंद बागबहरा के घूंचापाली मंदिर चंडी माता के दर्शन के लिए निकले थे। कुछ प्रत्यशदर्शियों ने बाइक चालक तेजी से गाड़ी चला रहा था। मोड़ के पास सामने से आर रही ट्रक को देखकर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। तीनों कुछ देर तक सड़क पर तड़पते रहे। वहीं, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को अपने वाहन में लेकर अस्पताल लेकर चले गए। बताया कि आरोपी ट्रक चालक भी तीनों को बुरी तरह कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया। सूनसान जगह होने की वजह से किसी ने भी गाड़ी की पहचान नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
परिवार में मातम
नवरात्र में साहू परिवार के दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जब घर वालों को हादसे के बारे में पता चला तो परिजनों की सांसे अटक गई। वहीं, अस्पताल में पहुंचने पर तीनों का शव देख दिल फट सा गया। एक परिवार के एक साथ तीन लोगों की अर्थी देख लोगों का दिल पसीज गया। हादसे से परिवार के साथ-साथ मृतकों के गांव में मातम पसर गया।