महासमुंद

CG Suicide: इमली के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, इलाके में फैली सनसनी

CG Suicide: दोनों पिछले कुछ दिनों से साथ-साथ घूम रहे थे। घटना की रात वे भंवरपुर-बड़े साजापाली मार्ग स्थित तालाब किनारे पुराने पुल पर बैठे और साथ में लाया भोजन भी किया। इसके बाद देर रात पास के इमली पेड़ पर एक ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Mar 30, 2026
CG Suicide: इमली के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, इलाके में फैली सनसनी
इमली के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका (Photo Patrika)

CG Suicide: महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। भंवरपुर से बड़े साजापाली जाने वाले मार्ग पर मुड़ीडीह और उड़ेला के बीच सडक़ किनारे स्थित इमली के पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव एक ही फंदे से लटके मिले। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान सूरज सेन (28), निवासी मुड़ीडीह (भंवरपुर) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। वहीं युवती की पहचान प्रिया ठाकुर (22), निवासी ग्राम छुईहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है, जो कॉलेज छात्रा थी। बताया जा रहा है कि दोनों 25 मार्च से अपने-अपने घरों से लापता थे। युवक काम पर जाने और युवती कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 27 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले कुछ दिनों से साथ-साथ घूम रहे थे। घटना की रात वे भंवरपुर-बड़े साजापाली मार्ग स्थित तालाब किनारे पुराने पुल पर बैठे और साथ में लाया भोजन भी किया। इसके बाद देर रात पास के इमली पेड़ पर एक ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पहले से विवाहित था और उसका तीन साल का एक पुत्र भी है। इसके बावजूद वह युवती के साथ संबंध में था और उससे शादी करना चाहता था।

वहीं बताया जा रहा है कि युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर संबंध को वैवाहिक रूप देने की कोशिश की थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बसना भेजा गया। युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की, लेकिन सामाजिक कारणों का हवाला देते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।

उनका कहना था कि दोनों अलग-अलग जाति के थे और इस कारण वे शव को घर नहीं ले जा सकते। काफी समझाइश के बावजूद परिजन नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने गांव के सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार कराया। वहीं युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। भंवरपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के होने के बाद आस-पास लोग एकजुट हो गए थे।

Updated on:
30 Mar 2026 02:53 pm
Published on:
30 Mar 2026 02:52 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Monsoon 2026: महासमुंद की खुशखबरी- ट्रिपल सिस्टम से मानसून कोटा पूरा, केशवा जलाशय 6 साल बाद ओवरफ्लो की राह पर

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे