25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Snake Bite: छत्तीसगढ़ के महासमुंद के जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जून-जुलाई में सर्पदंश के 50 मामले दर्ज हुए, जिनमें जुलाई के 35 मामले शामिल हैं...
2 min read
Google source verification
Snake Bite, mahasamund Snake bite

Snake bite (Demo pic)

Chhattisgarh Snake Bite: मानसून के दौरान जिले में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जून-जुलाई में सर्पदंश के 50 मामले सामने आए। इनमें जुलाई में 35 और जून में 15 मामले दर्ज हुए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब तक अस्पताल पहुंचे मरीजों की स्थिति सुरक्षित बताई गई है।

Snake Bite: जुलाई में बढ़े मामले

जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक जून में सर्पदंश के 15 मामले दर्ज हुए थे। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 35 हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बारिश के दौरान खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास सांप दिखाई देने की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।

जिले में 4,766 एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में एंटी स्नेक वेनम की 4,766 डोज उपलब्ध हैं। विभाग ने मानसून के दौरान इसकी उपलब्धता बनाए रखने की जानकारी दी है। जिला अस्पताल के डॉ. छत्रपाल के अनुसार सर्पदंश की घटना के बाद व्यक्ति को जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।

झाड़-फूंक में समय गंवाने से बढ़ सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के बाद कुछ लोग घरेलू उपाय या झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। विभाग ने ऐसी स्थिति में समय गंवाने के बजाय स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचने की अपील की है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सामान्य स्थिति वाले मरीजों की करीब 24 घंटे तक निगरानी की जाती है, जबकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को आवश्यकता के अनुसार रायपुर रेफर किया जाता है।

1,718 एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध

जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार कुत्ते के काटने से संबंधित मामलों के लिए 1,718 एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुत्ते के काटने की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और संबंधित व्यक्ति को चिकित्सकीय परामर्श के लिए स्वास्थ्य संस्थान पहुंचना चाहिए।

कैप्शन: जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जून-जुलाई में सर्पदंश के 50 मामले दर्ज हुए, जिनमें जुलाई के 35 मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में एंटी स्नेक वेनम की 4,766 डोज उपलब्ध हैं।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग