UP Crime News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक में 12वीं के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी छात्र पर केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी।
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एकतरफा प्यार में पागल एक छात्र को हैवान बना दिया । कक्षा 12 के एक छात्र ने अपनी ही टीचर से पहले क्लास में ही छेड़छाड़ शुरू कर दी और अंत में शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें
12वीं के एक छात्र ने अपनी ही शिक्षिका का जीना मुहाल कर दिया। आरोपी छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी टीचर पर बुरी नजर रखता था और स्कूल में उनके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत छात्र के घर वालों से भी की तो कुछ समय सब ठीक रहा। इसके बाद दोबारा उसने गलत हरकतें शुरू कर दी।
PTM के दौरान छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि उसका बेटा अब ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन छात्र की सनक कम नहीं हुई। छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने वह स्कूल ही छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन सिरफिरा छात्र वहां भी उनका पीछा करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
20 जनवरी को जब शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी रास्ते में छात्र ने उन्हें रोक लिया। जब शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। आरोपी ने इतनी क्रूरता दिखाई कि शिक्षिका के दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। शिक्षिका को खून से लथपथ हालत में शिक्षिका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
शिक्षिका के भाई ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट बताया कि उसकी बहन पहले शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की शिकायत पर आरोपी अखंड प्रताप के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।