मैनेजमेंट मंत्र

इन एग्रीकल्चर एप्स की मदद से करें नया कृषि स्टार्टअप शुरु, होगा जमकर फायदा

इन दिनों युवा खेती को लेकर कई नए स्टार्टअप्स शुरु कर रहे हैं। आप भी कुछ अच्छे एग्रीकल्चर एप्स से आप फसलों के बारे में जानकारी पा सकते हैं और अपने कॅरियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं।
2 min read
Jan 04, 2019
startups,startup,Management Mantra,career tips in hindi,business tips in hindi,agriculture startup,startup tips in hindi,
Startup

इन दिनों कई युवा अपनी MNCs की शानदार पैकेज वाली जॉब्स छोड़ कर खेती-बाड़ी में रुचि लेने लगे हैं। यही नहीं खेती को लेकर वे कई नए स्टार्टअप्स भी शुरु कर रहे हैं। आप भी कुछ अच्छे एग्रीकल्चर एप्स से आप फसलों के बारे में जानकारी पा सकते हैं और अपने कॅरियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं।

ग्रामोफोन कृषि एप
ग्रामोफोन एंड्राइड एप में तीन मुख्य सेक्शन मौजूद हैं। बाजार सेक्शन में किसानों को कीटनाशकों व फसल पोषण की सम्पूर्ण जानकारियां मिलती है। वहीं मेरी खेती सेक्शन के माध्यम से मंडी का भाव, मौसम की जानकारी एवं एग्री एक्सपट्र्स की सलाह प्राप्त की जा सकती है। समुदाय सेक्शन किसानों को उनके जैसे हजारों किसानों से संवाद करने का मौका देता है।

किसान सुविधा एप
वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को मजबूत बनाने के लिए इस एप को लॉन्च किया गया था। इस एप का डिजाइन काफी सरल है। यह ताजा मौसम और अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान, निकटतम शहरों में वस्तुओं/फसलों की मार्केट कीमत, उर्वरकों, बीजों, मशीनरी आदि के बारे में जानकारी देता है। यह एप कई भाषाओं के साथ आता है, जो इसे इस्तेमाल में आसान बना देता है।

जेफार्म सर्विसेज एप
जेफार्म सर्विसेज किसानों को ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी किराये पर लेने की मुफ्त सुविधा प्रदान करता है। यहां अपने मौजूदा ट्रैक्टर और कृषि उपकरण किराये पर देने वाले किसानों को सीधे इन उपकरणों को लेने के इच्छुक किसानों से जोड़ दिया जाता है।

खेती-बाड़ी ऐप
खेती-बाड़ी एप का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा और समर्थन देना है। यह किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। यह एप किसानों को जैविक खेती के माध्यम से उनकी रासायनिक खेती को बदलने में मदद करता है। यह एप वर्तमान में चार भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती) में उपलब्ध है।

कृषि मित्र आरएमएल फार्मर
इस एप से किसान मंडी की कीमतों, कीटनाशकों और उर्वरकों, खेत और किसान से संबंधित समाचार, मौसम पूर्वानुमान और विशेषज्ञों की सटीक सलाह जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा सकते हैं। यह सरकार की कृषि नीतियों और योजनाओं के संबंध में कृषि सलाह और समाचार भी प्रदान करता है।

Published on:
04 Jan 2019 07:58 pm