मैनेजमेंट मंत्र

रोबोट से नहीं डरते कर्मचारी, मानते हैं शानदार एक्स्ट्रा पावर वाला दोस्त

30 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि सह-कर्मियों के मुकाबले मशीन ज्यादा उपयुक्त है, क्योंकि वे कार्यालय में होने वाली राजनीति में शामिल नहीं होते।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 3:37 PM IST
robots,employee,Management Mantra,career tips in hindi,
robot employee

अमरीका में हुए एक सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों का मानना है कि रोबोट उनके लिए अतिरिक्त सहयोगी की तरह हैं, क्योंकि रोबोट खुद ही उन कामों को कर डालते हैं, जिन्हें कर्मचारियों को करना पड़ता। सर्वेक्षण यह भी बताता है कि कर्मचारी नौकरी खोने की चिंता करने के बजाय रोबोट को सहकर्मी के रूप में अपनाने के लिए तैयार हैं।

करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि सह-कर्मियों के मुकाबले मशीन ज्यादा उपयुक्त है, क्योंकि वे कार्यालय में होने वाली राजनीति में शामिल नहीं होते। वहीं, 34 प्रतिशत नियोक्ताओं का मानना है कि कार्यस्थल पर मनुष्यों की तुलना में रोबोट ज्यादा कुशल होते हैं और बेहतर काम करते हैं।

अमेरिकी कंपनी एपिकॉर सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष टेरी हिस्की (प्रोडक्ट मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग) ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमारा सर्वेक्षण दिखाता है कि रोबोट द्वारा अपनी नौकरी छीन जाने को लेकर चिंता करने के बजाय कर्मचारी इन मशीनों के साथ काम करने को लेकर वास्तव में खुश हैं। कार्यालय की राजनीति में शामिल नहीं होने से लेकर सभी खूबियों के साथ भविष्य में हम इसे और ज्यादा देखने की उम्मीद करते हैं।’’

सर्वेक्षण में यह भी दिखाया गया है कि औद्योगिक श्रमशक्ति पुरानी हो रही है और सिर्फ एक-चौथाई (23 प्रतिशत) व्यवसाय वर्तमान में सही ज्ञान के साथ भर्तियों को आकर्षित करने में सक्षम है। ऐसे में जहां मानव संसाधन कम है, वहां इस प्रकार रोबोट का उपयोग इन क्षमताओं को पेश कर सकता है। यह युवा प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित कर सकता है। 33 प्रतिशत युवा नए विकास के साथ काम करना चाहते हैं।

हिस्की ने कहा, ‘‘शुरुआती स्तर के पदों के लिए कुशल उम्मीदवारों की तलाश को लेकर नियोक्ताओं की परेशानियों और व्यापार की वृद्धि बनाए रखने को लेकर कर्मचारियों पर पडऩे वाले दबाव के बीच श्रमशिक्त में स्वचालित पहलू आपूर्ति श्रृंखला में क्षमता निर्माण और डिजिटल रूपांतरण का एक नया रास्ता पेश करता है।’’ सर्वेक्षण में 14 देशों के लगभग 2,500 व्यवसायिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Published on: