मैनेजमेंट मंत्र

ऐसे चैक करें, क्या एंड्रॉयड की टचस्क्रीन सही काम कर रही है?

यदि आपको लगता है कि आपके एंड्रॉयड फोन की टचस्क्रीन सही तरह से काम नहीं कर रही है तो आपको इसके लिए खास ऐप्स की मदद से टचस्क्रीन टेस्ट कर लेना चाहिए। जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में-
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2020, 2:51 PM IST
Smartphone in colleges
Smartphone in colleges

यदि आपको लगता है कि आपके एंड्रॉयड फोन की टचस्क्रीन सही तरह से काम नहीं कर रही है तो आपको इसके लिए खास ऐप्स की मदद से टचस्क्रीन टेस्ट कर लेना चाहिए। जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में-

टच स्क्रीन टेस्ट
यह ऐप आपके फोन की स्क्रीन के डेड जोन्स का पता लगाने के लिए बेसिक टेस्ट करता है। आपको वाइट स्पेस पर लाइन्स ड्रॉ करने के बारे में कहा जाता है और इससे आपको पता चल जाता है कि आपकी स्क्रीन का कौनसा एरिया सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा आप डॉट्स के जरिए भी यह टेस्ट कर सकते हैं। लिंक-
https://bit.ly/techguru196

मल्टी टच टेस्टर
यदि यह जानना चाहते हैं कि फोन का टच सेंसर एक बार में कितनी अंगुलियों के टैप को पहचान रहा है तो इस ऐप की मदद लें। एक बार में अपनी कई अंगुलियां स्क्रीन पर रखें, यह वह संख्या बता देता है जिन्हें फोन पहचान रहा है। लिंक-
https://bit.ly/techguru197

स्क्रीन टेस्ट प्रो
यदि टचस्क्रीन का एडवांस टेस्ट करना चाहते हैं तो यह ऐप काम का हो सकता है। इसमें आप लाइन ड्रॉ और मल्टी टच तो टेस्ट कर ही सकते हैं, साथ ही टच का प्रेशर भी टेस्ट कर सकते हैं। लिंक-
https://bit.ly/techguru198

टच स्क्रीन टेस्ट एंटन
यह ऐप शुरू होने पर ब्लेंक ऐप के रूप में आता है और इसके बाद जिन डॉट्स को आप टच करते जाते हैं वे ग्रीन होते रहते हैं। यदि कोई डॉट ग्रीन होने से रह जाए तो समझ लीजिए टचस्क्रीन में समस्या है। ऐप का लिंक है-
https://bit.ly/techguru199

Published on: