मैनेजमेंट मंत्र

ऐसे चुटकी बजाते डाउनलोड करें दोस्तों के व्हाट्सऐप स्टेटस

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि आप किसी अन्य के व्हाट्सऐप स्टेटस को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Aug 10, 2020
whatsapp status, education news in hindi, education, gadget news, management tips, career courses
Indian user sent 20 billion WhatsApp messages

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि आप किसी अन्य के व्हाट्सऐप स्टेटस को भी डाउनलोड कर सकते हैं। जब किसी व्हाट्सऐप स्टेटस पर क्लिक करते हैं तो वह फोन में छिपे .statuses फोल्डर में सेव हो जाता है। यहां पर जाने के लिए फाइल मैनेजर के मेन्यू बार में सेटिंग्स विकल्प पर जाएं।

सेटिंग्स में जाकर अनहाइड फाइल्स के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप फाइल मैनेजर में मौजूद व्हाट्सऐप फोल्डर में जाएं। यहां मौजूद मीडिया फोल्डर में जाएं। मीडिया फोल्डर में आपको .statuses फोल्डर नजर आएगा। इस फोल्डर में आपको व्हाट्सऐप स्टेटस पर मौजूद फोटोज और वीडियोज नजर आएंगे।

आप अपने पसंदीदा व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए खास ऐप्स भी काम में ले सकते हैं। ये थर्ड पार्टी ऐप्स होते हैं। इन्हें गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Updated on:
10 Aug 2020 02:46 pm
Published on:
10 Aug 2020 03:10 pm