मैनेजमेंट मंत्र

ऐसे दूर करें डिप्रेशन, हर जगह होंगे कामयाब

अगर आप डिप्रेशन से बाहर आना चाहते हैं तो आपको खुद में मूवमेंट रखनी होगी यानी एक्सरसाइज करनी होगी।

less than 1 minute read
May 22, 2020
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,

हर एंटरप्रेन्योर को कभी न कभी भावनात्मक बोझ का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसी मुश्किलें आती हैं जिनसे वह भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाता है। ऐसे में कई एंटरप्रेन्योर्स कई बार डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और इसका असर उनके बिजनेस पर पड़ता है। वह डिप्रेशन के कारण अपने बिजनेस को सही से चला नहीं पाते और ना ही सही निर्णय ले पाते हैं। इस वजह से उन्हें विफलता का मुंह देखना पड़ता है। इन कुछ तरीकों की मदद से आप डिप्रेशन से लड़ सकते हैं और बिजनेस को सफल बना सकते हैं-

मूवमेंट से दिमाग को साफ करें
अगर आप डिप्रेशन से बाहर आना चाहते हैं तो आपको खुद में मूवमेंट रखनी होगी यानी एक्सरसाइज करनी होगी। कसरत से केवल वजन कम नहीं होता, बल्कि जब आप मूवमेंट रखते हैं, तब आपको ज्यादा ऑक्सिजन मिलती है जिससे दिमाग खुलता है। दिमाग खुला रहेगा तो आप सही निर्णय ले सकेंगे।

ज्यादा ना सोचें और कुछ करें
डिप्रेशन से बाहर आने के लिए आपको ज्यादा सोचना बंद करना होगा। जब तक आप चीजों, लोगों या काम के बारे में हद से ज्यादा सोचते रहेंगे, तब तक आप डिप्रेशन में रहेंगे। इसके बजाय आपको कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए ताकि आप खुद को व्यस्त रख सकें। जब व्यस्त रहेंगे तब आप व्यर्थ ही ज्यादा नहीं सोचेंगे।

ना कहना सीखें
अगर आपकी आदत है कि आप किसी को ना नहीं कह पाते, भले ही आप उस काम को कर ना सकें या आपके पास उस काम के लिए वक्त ना हो, तो आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। खुद पर काम का ज्यादा बोझ ना डालें और ना कहना जरूर सीखें। आपकी यह ना कहने की आदत यकीनन आपके बहुत काम आएगी।

Updated on:
22 May 2020 08:38 am
Published on:
22 May 2020 02:41 pm