मैनेजमेंट मंत्र

सोशल मीडिया पर ऐसे प्रमोट करें बिजनेस तो दिन दूना रात चौगुना होगा फायदा

तकनीक का फायदा आजकल हर कोई उठाने में लगा है और इंटरनेट सेवाएं भी काफी सस्ती हो चुकी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2019, 6:15 PM IST
social media,Facebook,startups,success mantra,start up,Management Mantra,motivational story,career tips in hindi,inspirational story in hindi,motivational story in hindi,business tips in hindi,
social media

तकनीक का फायदा आजकल हर कोई उठाने में लगा है और इंटरनेट सेवाएं भी काफी सस्ती हो चुकी हैं। ऐसे में बदलते दौर में अब ढेर सारे बिजनेस सबसे बड़ी मैसेजिंग एप्लीकेशन कहे जाने वाले सोशल मीडिया पर चलने लगे हैं। यह न केवल कम्यूनिकेशन में सुविधा रहती है, बल्कि चीजें भी सीधे क्लाइंट्स तक पहुंचती हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर अपना बिजनेस चला रहे हैं या फिर चलाना चाहते हैं तो फिर कुछ चीजों का ध्यान आपको जरूर रखना होगा...

फॉरवर्ड करने से पहले
सोशल मीडिया पर वर्कग्रुप में ऐसी कोई भी चीज फॉरवर्ड करने से बचें, जिसका असर ग्रुप में शामिल किसी भी सदस्य पर हो रहा हो। वर्कग्रुप में सभी तरह के लोग होते हैं, जो किसी भी चीज का बुरा मान सकते हैं। यहां तक कि किसी भी तरह के इंस्पीरेशनल कोट्स डालने से भी बचें। आप चाहें मानें या न मानें, कुछ लोग इंस्पीरेशनल कोट्स का भी बुरा मान जाते हैं।

बेकार पोस्ट नहीं
सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन का बहुत तेज माध्यम है। इसलिए अपने वर्कग्रुप को जितना हो सके, उतना प्रोफेशनल रखें। आप अपने वर्कग्रुप में सभी को जानते हैं कि लेकिन यह याद रखें, यह वर्कग्रुप है, पर्सनल ग्रुप नहीं। न चैट करें, न लेट नाइट पोस्ट डालें।

कमेंट न करें
आपको सोशल मीडिया में सबसे बड़ी बात यह ध्यान रखनी है कि आपको किसी पर भी कमेंट नहीं करना है। न ही आप किसी भी तरह की स्लैंग का इस्तेमाल करें। भाषा की यह छोटी सी अशिष्टता बिजनेस को बड़ा सा नुकसान पहुंचा सकती है।

Published on: