
दुनिया भर में सरकारें बहुत से कॉन्ट्रैक्ट्स निकालती हैं और इस सेक्टर में बिजनेस की बहुत संभावनाएं होती हैं। हालांकि, इन संभावनाओं के बाद भी एक बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी-टू-जी) स्टार्टअप को लॉन्च करना और आगे ले जाना आसान नहीं होता। इसके लिए जरूरी टेंडरिंग प्रोसेस को पूरा होने में कुछ महीने लग सकते हैं। दूसरा, यहां अनुभव महत्व रखता है। ऐसे में स्टार्टअप्स के लिए मुश्किल होती है। आइए जानते हैं कि आप अपने बी-टू-जी स्टार्टअप को किस तरह सफल बना सकते हैं -
सभी जगह रजिस्टर करें
जब भी कोई सरकारी एजेंसी अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए नए कॉन्ट्रैक्टर को हायर करती है तो वह इसके बारे में कई वेबसाइट्स पर पोस्ट करती है। ऐसे में आपको हर वेबसाइट पर जाकर अपने बी-टू-जी स्टार्टअप को रजिस्टर जरूर करना चाहिए।
सबकॉन्ट्रैक्ट करें
आप अपने स्टार्टअप के लिए अनुभव हासिल करने के लिए किसी बड़े कॉन्ट्रैक्टर के साथ सबकॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा फायदा भले ही नहीं होगा लेकिन आप अपने इस अनुभव को भविष्य में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाहर विश्वसनीयता बनाएं
अपनी विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए आपको हमेशा सरकारी एजेंसियों के साथ काम करने की जरूरत नहीं होती। आप सार्वजनिक हितों के प्रोजेक्ट्स पर काम करके भी ऐसा कर सकते हैं। इससे सरकारी एजेंसियों का ध्यान भी आपकी ओर जाता है और वह आपके बी-टू-जी स्टार्टअप को प्रोजेक्ट देती हैं।