Share Market News

कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में फिर से गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक तक लुढ़का

सेंसेक्स में देखने को मिल रही है 285 अंकों की गिरावट, 40 हजार से नीचे आया कारोबार निफ्टी 50 में देखने को मिल रही है 89 अंकों की गिरावट, 11640 अंकों पर कारोबार
less than 1 minute read
Oct 29, 2020
Coronavirus causes stock market to fall again, Sensex drop 300 points
Coronavirus causes stock market to fall again, Sensex drop 300 points

नई दिल्ली। अमरीका और यूरोप में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर आने से विदेशी बाजारों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। जिसकी असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 285.50 अंकों की गिरावट के साथ एक बार फिर से 40 हजार से नीचे आते हुए 39636.96 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 50 में 89.10 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से कारोबार 11640.50 अंकों पर आ गया है।

पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो एलटी के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टाइटन के शेयर 4.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बजाज ऑटो और ओएनजीसी के शेयरों में 1.50 फीसदी की गिरावट है। दूसरी ओर अल्ट्रा सीमेंट 1.22 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.05, एशियन पेंट्स 0.99 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
29 Oct 2020 09:47 am
Published on:
29 Oct 2020 09:41 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न