Share Market News

रिकाॅर्ड लेवल से करीब 8000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भारी गिरावट

शुक्रवार को सोने के दाम में देखने को मिल रही है 38 रुपए की मामूली गिरावट चांदी रिकॉर्ड लेवल से 27 नवंबर तक 20,500 रुपए तक हो चुकी है सस्ती
2 min read
Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India
Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल चुकी है।अभी तक सोना और चांदी दोनों ही प्री कोविड लेवल तक ना आए हों लेकिन रिकॉर्ड लेवल से सोा करीब 8000 रुपए प्रति दस ग्राम तक टूट चुका है। जबकि चांदी की कीमत में 20,500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। मौजूदा समय में भी सोना भले ही मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा हो, लेकिन चांदी के दाम में 400 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोना और चांदी के दाम कितने हो चुके हैं।

पहले बात सोने की
- आज सोना सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 34 रुपए की गिरावट के साथ 48,487 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा।
- आज सोने के दाम की शुरूआत 48,508 रुपए के साथ हुई थी।
- कारोबारी सत्र के दौरान आज सोना 48415 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के लोएस्ट स्तर पर पहुंचा।
- सोना अगस्त के महीने में 56,379 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा था।
- तब से अब तक सोना 7964 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

चांदी के दाम में भारी गिरावट
- आज चांदी सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 435 रुपए की गिरावट के साथ 59,438 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
- आज चांदी के दाम की शुरूआत 59,507 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ हुई थी।
- कारोबारी सत्र के दौरान आज चांदी 59,180 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के लोएस्ट स्तर पर पहुंचा।
- चांदी अगस्त के महीने में 79,723 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थी।
- तब से अब तक चांदी 20,543 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
वहीं बात अमरीकी बाजार कॉमेक्स की करें तो सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो चुके हैं। पहले सोने के दाम की करें तो 150 डॉलर प्रति ओंस तक दाम गिर चुके हैं। मौजूदा समय में सोना 1.80 डॉलर प्रति ओंस के साथ 1813 डालर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी की बात करें तो करीब 3 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिल चुकी है। मौजूदा समय में चांदी के दाम 23.15 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।

क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी के बीच उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। इसका कारण कोरोना वैक्सीन अपडेट। वहीं दूसरी ओर अमरीका और यूरोप के साथ भारत में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य सरकारों की ओर सख्ती भी की है। ऐसे में सोना और चांदी दोनों को सपोर्ट भी मिलता दिखाई देगा।

Updated on:
27 Nov 2020 01:42 pm
Published on:
27 Nov 2020 11:38 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न