Share Market News

ट्रंप की सेहत में सुधार से न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक सोना और चांदी हुआ कितना सस्ता

भारतीय वायदा बाजार में करीब 450 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 750 रुपए की गिरावट विदेश बाजारों में भी 1900 डॉलर प्रति से नीचे आया सोना, चांदी भी 24 डॉलर प्रति ओंस से नीचे

2 min read
Gold And Silver Price Today
Gold Rate Today 05th September 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति की सेहत की सकारात्मक खबरों ने एक बार फिर से ग्लोबल बाजारों में रौनक तो ला दी है, दूसरी ओर सोने और चांदी की चवमक को फीका कर दिया है। अमरीकी वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना 1900 डॉलर प्रति ओंस से नीचे आ गया है। जबकि चादी भी 24 डॉलर से फिसल गई है। जिसका असर भारत के वायदा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में सोना गिरावट के बावजूद 50 हजार के स्तर पर टिका हुआ है जबकि चांदी के दाम 61 हजार से नीचे आ गए हैं। और 750 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक सोना और चांदी कितना सस्ता हो गया है।

अमरीकी बाजार में सस्ता हुआ सोना और चांदी
पहले बात अमरीकी वायदा बाजार कॉमेक्स की बात करें को सोना और चांदी दोनों ही लुढ़के हुए हैं। पहले बात सोने की करें तो एक बार फिर से 1900 डॉलर प्रति ओंस से नीचे आ गया है। आंकड़ों की बात करें तो 9 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1898.60 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं बात चांदी की करें तो 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 23.94 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों और सस्ता हो सकता है।

भारतीय वायदा बाजार में सोना
वहीं भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर सोना 435 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 50135 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि अपने कारोबारी सत्र के दौरान सोना 50,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा। आज सोने के दाम सुबह 9 बजे बीते कारोबारी दिन के मुकाबले 300 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ 50,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था।

चांदी के दाम में भी गिरावट
वहीं बात भारतीय वायदा बाजार में चांदी की करें तो गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर चांदी का भाव करीब 600 रुपए की गिरावट के साथ 60,553 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि अपने कारोबारी सत्र के दौरान 60,259 रुपए प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंचा था। जबकि आज चांदी करीब 400 रुपए की गिरावट के साथ 60,737 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला था।

Updated on:
05 Oct 2020 02:15 pm
Published on:
05 Oct 2020 12:53 pm