सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिल रही हैै। बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त बढ़त है। बैंक एक्सचेंज 359.68 और बैंक निफ्टी 324.30 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई आईटी 368.37 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई ऑटो 142.59, कैपिटल गुड्स 58.87, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 85.09, बीएसई मेटल 81.21, बीएसई टेक 141.28, बीएसई पीएसयू 13.50, बीएसई हेल्थकेयर 9.48 और तेल और गैस 5.40 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बीएसई एफएमसीजी 8.27 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।