Share Market News

20 और 24 कैरेट सोने के लिए भी हॉल मार्किंग हो सकती है जरूरी, बदलने जा रहा है नियम

7 मई अक्षय तृतीया से पहले बदला जा सकता है नियम 14, 18 और 22 कैरेट सोने के लिए ही अनिवार्य है हॉलमार्किंग नीति आयोग और उद्योग संवर्धन, डीआईपीपी की ओर से 30 अप्रैल तक मांगे सुझाव

less than 1 minute read
20 और 24 कैरेट सोने के लिए भी हॉल मार्किंग हो सकती है जरूरी, बदलने जा रहा है नियम

नर्इ दिल्ली।सोने में मिलावट और हॉल मार्किंग में गड़बडिय़ों की शिकायत के बीच अब सरकार सभी तरह के सोने और स्वर्णाभूषणों के लिए हॉल मार्किंग को अनिवार्य बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक इसे 7 मई को पड़ रही अक्षय तृतीया से पहले लागू किया जा सकता है।

अब तक हॉल मार्किंग 14, 18 और 22 कैरेट सोने के लिए ही अनिवार्य थी, पर अब इसे 20 कैरेट के गहनों और 24 कैरेट के बुलियन के लिए भी जरूरी बनाया जा सकता है। उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इन दोनों श्रेणियों को भी अनिवार्याता की सूची में जोडऩे की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, चांदी की कीमत एक माह के उच्चतम स्तर पहुंची

सूत्रों के मुताबिक नए नियमों को अधिसूचित करने की तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। नीति आयोग और उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग ( डीआईपीपी ) की ओर से 30 अप्रैल तक सुझाव मिलने के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार ने नवंबर 2018 में इसके लिए एक ड्राफ्ट जारी कर सुझाव मांगे थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
26 Apr 2019 07:14 pm
Published on:
26 Apr 2019 07:12 pm
Also Read
View All