Share Market News

कोविड काल में यूरोप, अमरीका और चीन के मुकाबले भारतीयों ने की शेयर बाजार में सबसे ज्यादा कमाई

रिटर्न देने के मामले में कोरियन और वियतनाम मार्केट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न नैस्डैक के अलावा कोई भी डाउ जोंस, एनवाईएसई और एसएंडपी में नहीं इतना ज्यादा रिटर्न, चीन भी 85 फीसदी से नीचे
2 min read
Dec 31, 2020
Indian earned more in stock market to Europe, US, Chinese during Covid
Indian earned more in stock market to Europe, US, Chinese during Covid

नई दिल्ली। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 14 हजार अंकों के पार चला गया। वहीं बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक भी 48 हजार के करीब पहुंच गया। खास बात तो ये है कि कोविड काल या यूं कहें मार्च के बाद दुनिया के सभी बड़े सूचकांकों के मुकाबले सेंसेक्स एवं निफ्टी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी यूरोप, अमरीका और चीनियों के मुकाबले भारतीयों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। patrika.com ने जब दुनियाभर के शेयर बाजारों के मार्च से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई तो दिलचस्प आंकड़े देखने को मिले। आइए आपको भी बताते हैं कि दुनिया के किस शेयर बाजार ने निवेशकों की सबसे ज्यादा कमाई कराई है।

टॉप 5 में सेंसेक्स और निफ्टी
मार्च से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो टॉप 5 में निफ्टी 50 और सेंसेक्स का नाम शामिल हैं। सबसे उपर हनोइ मार्केट एचएनएक्स 30 है। जिसने मार्च से अब तक 110.89 फीसदी का रिटर्न दिया है। उसके बाद नाम कोप्सी और नैस्डैक का नाम शामिल हैं। दोनों ने क्रमशः 98.56 और 97.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। उसके बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स है जिसने 93.12 फीसदी का रिटर्न दिया है और निफ्टी 50 ने 93.07 फीसदी का रिटर्न दिया है।

टॉप 5 रिटर्न देने वाले स्टॉक एक्सचेंज





























प्रमुख एक्सचेंजमार्च से अब तक रिटर्न
HNX 30110.89 %
KOPSI98.56 %
Nasdad97.17 %
Sensex93.12 %
Nifty5093.07 %

कुछ ऐसे हैं दूसरे बाजारों का हाल
दुनिया के बाकी बाजारों की बात करें तो लंदन स्टॉक एक्सचेंज और एसएंडपी की की बात करें तो दोनों ने 85 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं डाउ जोंच और निक्कई ने 84 फीसदी एवं न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने 83.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। चीन ए50 ने 74.34 फीसदी, शंघाई 65.36 फीसदी और हैंगसेंग ने 64.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। खास बात तो ये है कि बोरसा इस्तांबुल का एक्सचेंज ने 90.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। ताइवान वेटेड ने 84.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं कॉपनहेगेन के एक्सचेंज ओएमएक्ससी ने 81.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं चीन के प्रमुख सूचकांक शेनजेन एक्सचेंज ने 75.11 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इन स्टॉक एक्सचेंजों ने दिया अच्छा रिटर्न

























































प्रमुख एक्सचेंजमार्च से अब तक रिटर्न
BIST 10090.11 %
S&P 50085.68 %
London Stock Exchange84.98 %
Taiwan Weighted84.18 %
Dow Jones84.02 %
Nikkei 22583.88 %
NYSE83.81 %
OMXC2081.37 %
SZSE Component75.11 %
China A5074.34 %
Shanghai65.36 %
Hang Seng Index64.40 %

क्या कहते हैं जानकार?
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार भारतीय शेयर बाजार जब मार्च में अपने निचले स्तर पर गया था उसे बाद धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ा। बाजार में तेजी अक्टूबर के बाद देखने को मिली। नवंबर और दिसंबर के महीने में जिस तेजी के साथ सेंसेक्स और निफ्टी भागा है, उससे तेज भारतीय इतिहास में कभी नहीं देखा गया। दुनिया के कई शेयर बाजारों को भारत ने रिटर्न देने के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया।दूसरी बड़ी तेजी कारण बना विदेशी निवेशकों का निवेश। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर विदेशी निवेशकों की ओर से काफी निवेश किया है।

Updated on:
31 Dec 2020 05:14 pm
Published on:
31 Dec 2020 04:20 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस