Share Market News

ऑयल और मेटल सेक्टर के दम पर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 51 हजार के पार

ऑयल सेक्टर में देखने को मिली 548 अंकों की तेजी, मेटल 460 अंकों की बढ़त कैपिटल गुड्स और बीएसई एफएमसीजी अंकों की गिरावट के साथ बंद
2 min read
Feb 25, 2021
Market marginally ahead of RBI MPC results, TCS shares booked profit
Market marginally ahead of RBI MPC results, TCS shares booked profit

नई दिल्ली। शेयर बाजार भले ही उतनी तेजी के साथ बंद ना हुआ, जिसकी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन सेंसेक्स 51 हजार अंकों को पार करने में पार हो गया। वहीं निफ्टी ने भी 15 हजार के स्तर क्रॉस कर लिया। आज ऑयल और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। ऑयल कंपनियों के शेयरों में सबसे तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल कंपनियों के शेयरों में इजाफा देखने को मिला है। वहीं आईसीआईसीआई के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद
आज शेयर बाजार में तमेजी देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.62 अंकों की तेजी के साथ 51,039.31 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 115.35 अंकों की तेजी के साथ 15097.35 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 285.01, बीएसई मिड-कैप 219.95 और विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 356 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

ऑयल और मेटल सेक्टर में तेजी
आज सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली है। तेल और गैस 548.30, बीएसई मेटल 460.23 अंकों कही तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 305.52 अंकों की तेजी देखने को मिली है। जबकि बीएसई पीएसयू 197.90, बीएसई ऑटो 170.07, बीएसई हेल्थकेयर 158.90, बीएसई आईटी 117.18, बीएसई टेक 68.33, बैंक निफ्टी 96.70 और बैंक एक्सचेंज में 17.76 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कैपिटल गुड्स 1.57, बीएसई एफएमसीजी 28.63 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया 1.42 फीसदी, एलएंडटी 1.32 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.20 फीसदी और डिविस लेबोरेटरीज 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों की बात करेंं तो कोल इंडिया 8.10 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। यूपीएल का शेयर 7.05 फीसदी तक उछला, अदानी पोट्र्स एंड एसईजेड 5.88 फीसदी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 5.38 फीसदी और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 5.21 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

Published on:
25 Feb 2021 04:17 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस