Share Market News

OYO में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे रितेश अग्रवाल, 14 हजार करोड़ के शेयर बायबैक करने की तैयारी

OYO में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में फाउंडर रितेश अग्रवाल लगभग 14 हजार करोड़ रुपए के शेयर करेंगे बायबैक
2 min read
Jul 20, 2019
OYO

नई दिल्ली। भारत में ऑनलाइन होटल के कारोबार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी ओयो ( oyo ) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कंपनी करीब 2 अरब डॉलर ( लगभग 14 हजार करोड़ रुपए ) के शेयर बायबैक करेगी। ओयो फाउंडर रितेश अग्रवाल ( Ritesh Agarwal ) ने जानकारी देते हुए बताया कि वह यह शेयर्स केमैन आइलैंड रजिस्टर्ड कंपनी आरए हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स के माध्यम से खरीदेंगें। इस कदम के बाद कंपनी में हिस्सेदारी में लगभग 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी।


कंपनी बायबैक करेगी शेयर्स

कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी कैमेन आइलैंड रजिस्टर्ड एंटिटी, आरए हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स के माध्यम से OYO के शुरुआती इन्वेस्टर्स से 14,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक कर रहे हैं। शेयर्स के बायबैक को लेकर ओयो ने एक विज्ञप्ति भा जारी की है, जिसमें कंपनी ने कहा है कि उसके पुराने लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और सिकोया इंडिया फाउंडर की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अपने शेयर बेच रहे हैं।


2013 में ओयो ने शुरु की थी सर्विस

आपको बता दें कि रितेश अग्रवाल ने साल 2013 में ओयो होटल्स एंड होम्स की स्थापना की थी। फिलहाल इस समय ओयो के 23,000 से ज्यादा होटल और 46,000 से ज्यादा वेकेशन होम्स हैं। इस समय भारत में ओयो की संख्या बढ़ती जा रही है और देश के ग्राहकों को भी ओयो की सर्विस काफी पसंद आ रही है। कंपनी की इस समय मौजूदा हिस्सेदारी 9 से 10 फीसदी है। जोकि भविष्य में बढ़कर करीब 30 फीसदी हो जाएगी।


बड़े-बड़े निवेशकों ने ओयो में लगाया पैसा

बाजार में भी ओयो ने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। इस समय बाजार में बड़े-बड़े निवेशकों ने ओयो में पैसा लगा रखा है। इसमें एयरबीएनबी, सॉफ्टबैंक विजन फंड, लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स, ग्रीनओक कैपिटल, सिकोइया कैपिटल इंडिया, हीरो इंटरप्राइज जैसे कई निवेशक शामिल हैं।


रितेश अग्रवाल ने किया समझौता

इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने आरए हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स (कैमेन) के माध्यम से 2 बिलियन डॉलर के प्राइमरी और सेकंडरी मैनेजमेंट इन्वेस्टमेंट राउंड के लिए हस्ताक्षर किये हैं। कंपनी ने बताया कि इन राउंड्स के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल बैंकों और फाइनेंशियल पार्टनर्स द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
20 Jul 2019 12:54 pm
Published on:
20 Jul 2019 12:18 pm
Also Read
View All
Top Gainers & Losers on 20 Aug: बलरामपुर चीनी मिल्स, नेटवेब टेक और मुथूट फाइनेंस समेत इन शेयरों में आई 18% तक की तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स टूटे

Dwarikesh Sugar Industries Share Price 20 August: चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से 13% तक उछले शुगर स्टॉक्स, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Why Share Market Rise Today: IT और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से 600 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स, जानिए बाजार में इस तेजी के 5 बड़े कारण

Nifty 50 लगातार 7वें सेशन में लाल निशान पर हुआ बंद, अच्छे घरेलू संकेतों के बाद भी क्यों आ रही है गिरावट?

Shiprocket IPO Listing: 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद आई अच्छी खरीदारी, करीब 9% उछल गया शेयर, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट