Share Market News

Petrol Diesel Price Today : एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल हुआ फिर सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

24 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में लगातार घट रहे हैं क्रूड ऑयल के दाम

2 min read
Jan 30, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 30th Jan 2020

नई दिल्ली। चीन के साथ अब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस की वजह से माथे पर चिंताएं मिडिल ईस्ट के देशों पर ज्यादा बढ़ गई है। इसका कारण है क्रूड ऑयल के लगातार घटते दाम। जल्द ही ओपेक देश इस मामले में बैठक भी करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में एक दिन स्थिरता के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से कटौती देखने को मिली है। पेट्रोल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट का सिलसिला अभी और जारी रह सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.36 और 78.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 23 और 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.99 और 76.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और भी सस्ता हो सकता है।

डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.36 और 68.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 23 और 24 वैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों में महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.56 और 70.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

Updated on:
30 Jan 2020 09:30 am
Published on:
30 Jan 2020 09:24 am
Also Read
View All