Share Market News

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद, क्रूड ऑयल की कीमतें गिरने का दिखा असर

सेंसेक्स 336 अंकों की बढ़त के साथ 39067 अंकों पर हुआ बंद निफ्टी में 112 अंकों की उछाल, 11754 अंकों पर हुआ बंद क्रूड ऑयल की कीमतों में 1.25 फीसदी की आई कमी ऑयल सेक्टर में 185.39 अंकों की आई तेजी
2 min read
Apr 26, 2019
Sensex
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद, क्रूड ऑयल की कीमतें गिरने का दिखा असर

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। निवेशकों के लिए सब्र की बात ये है कि आखिरी सत्र में कारोबारी तेजी देखने को मिली है। साथ ही सोमवार के दिन जब बाजार खुले तो उसके लिए बेस भी तैयार रहे। आज सेंसेक्स में 336 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 में 112 अंकों की उछाल देखने को मिली है। आज क्रूड ऑयल के दामों में कमी आने से ऑयल सेक्टर में फायदा देखने को मिला है। ऑयल सेक्टर 185.39 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 336 अंकों की बढ़त के साथ 39067 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 112 अंकों की उछाल के साथ 11754 अंकों पर बंद हुआ। दूसरी ओर बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई स्कॉल कैप 25.48 अंक और बीएसई मिडकैप 66.26 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

ऑटो सेक्टी में गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में धूम
वहीं बात सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो आज बैंकिंग सेटर और ऑयल सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 508.61 अंक और बैंक निफ्टी 452.15 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर ऑयल एवं गैस सेक्टर 183.86 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मेटल 213.86, आईटी 190.52 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। अगर बात गिरावट वाले सेक्टर की करें तो ऑटो सेक्टर में 204.86 अंकों की गिरावट देखने में आई है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 237.73 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।

टाटा स्टील के शेयर में जोरदार बढ़त
आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाटा स्टील के शेयरों में जेारदार तेजी देखने को मिली है। आज टाट टाटा स्टील के शेयरों में 7.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशल लिमिटिड के शेयरों में 3.78 फीसदी आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.98 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स और बजाज मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। दोनों के शेयरों में क्रमश: 2.88 और 1.40 फीसदी की गिरावट देखने में आई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
26 Apr 2019 04:27 pm
Published on:
26 Apr 2019 04:27 pm
Also Read
View All
US Fed Rate Hike: अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सोमवार को सोने और शेयर मार्केट में बड़े फेरबदल की आशंका, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन करीब 3 गुना भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट में दिख रहा 71% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Tata Power Share Price 27 August: 4% से ज्यादा टूटा शेयर, कंपनी को लगा 490 मिलियन डॉलर का झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं