Share Market News

रिलायंस के नतीजे आने से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 49500 अंकों से नीचे

सेंसेक्स में करीब 127 और निफ्टी 50 में देखने को मिल रही है 25 अंकों की गिरावट गुरुवार को 50 हजार अंकों को पार कर रिकॉर्ड अंकों से 500 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार
2 min read
sensex.jpg
Sensex and Nifty 50 set new records due to boom in auto sector

नई दिल्ली। आज देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आने वाले हैं। उससे पहले शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। वैसे रिलायंस का शेयर मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वैसे बाजार में गिरावट एशियाई बाजारों में कमजोरी की वजह से देखने को मिल रही है। वहीं अमरीकी बाजार नैस्डैक रिकॉर्ड अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है। बैंकिंग सेक्टर कमजोर दिखाई दे रहा है। जबकि ऑटो सेक्टर में जबरदस्त तेजी है। आईटी और फार्मा सेक्टर में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। एनएसई में टॉप 4 सबसे बड़ी गेनर कंपनियां ऑटो की दिखाई दे रही हैं।

शेयर बाजार में कमजोरी
जब से शेयर बाजार ने 50 हजार अंकों का स्तर पार किया है तब से लेकर अब तकबाजार करीब 700 अंकों तक लुढ़क चुका है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख् सूचकांक सेंसेक्स 127.14 अंकों की गिरावट के साथ 49,497.62 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 25.15 अंकों की गिरावट के साथथ 14565.20 अंकों पर अपने आपको बनाए हुए है। बीएसई स्मॉल कैप और बीएसई मिड-कैप दोनों हरे निशान पर होने के बाद भी सपाट स्तर पर हैं। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 5.90 अंकों की मामूली तेजी के साथ है।

सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
पहले बात सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी गिरावट पर हैं। बीएसई ऑटो 383 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 70.05 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बैंक एक्सचेंज 304.34 और बैंक निफ्टी 274.70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई हेल्थकेयर 167.21, बीएसई आईटी 81.32, बीएसई मेटल 42.34, तेल और गैस 45.78, बीएसई पीएसयू 21.48, बीएसई टेक 33.3, कैपिटल गुड्स 6.78 और बीएसई एफएमसीजी 0.55 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो टाटा मोटर्स के शेयरों में 5.23 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बजाज ऑटो 4.19 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प 2.85 फीसदी, आयशर मोटर्स 2.33 फीसदी और एशियन पेंट्स में 1.41 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन के शेयरों में 1 फीसदी से कम की गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
22 Jan 2021 10:12 am
Published on:
22 Jan 2021 09:57 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न