9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: निवेशकों ने ली राहत की सांस, सेंसेक्स 400 पॉइंट ऊपर, जानिए कहां-कहां आई तेजी

Share Market Today: आईटी शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 3.84 फीसदी और इन्फोसिस में 2.43 फीसदी देखने को मिली।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 09, 2026

Stock Market Today

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 183 अंक की बढ़त लेकर 71,776 पर खुला। शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 37 मिनट पर यह 0.64 फीसदी या 457 अंक की बढ़त के साथ 72,076 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.82 फीसदी या 182 अंक की बढ़त के साथ 22,412 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 4.57 फीसदी, इन्फोसिस में 3.53 फीसदी और टेक महिंद्रा में 2.28 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, ट्रेंट, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर बीईएल, रिलायंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,185.005.25
इन्फोसिस (INFY)1,028.153.12
आयशर मोटर्स (EICHERMOT)6,941.502.57
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTECH)1,205.102.40
अपोलो हॉस्पिटल्स (APOLLOHOSP)7,847.002.36
एचडीएफसी लाइफ (HDFCLIFE)557.202.33
मैक्स हेल्थकेयर (MAXHEALTH)893.002.24
टेक महिंद्रा (TECHM)1,527.202.07
कोटक महिंद्रा बैंक (KOTAKBANK)443.451.94
अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS)1,740.001.87
टीवीएस मोटर (TVSMOTOR)277.051.48
पावर ग्रिड (POWERGRID)248.251.47
आईटीसी (ITC)258.651.43
भारतीय स्टेट बैंक (SBIN)953.201.40
श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN)929.801.37
ट्रेंट (TRENT)2,914.001.31
इटरनल (ETERNAL)323.101.27
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)363.20-1.12
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE)1,170.70-0.62
बीएसई (BSE)3,319.20-0.47
सिप्ला (CIPLA)1,301.60-0.40
सन फार्मा (SUNPHARMA)1,759.40-0.02
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)