24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / सिर्फ 3 नहीं बल्कि कई सारे थे Jensen Huang के अफेयर, Nvidia के बोर्ड के सामने किया था कबूल

सिर्फ 3 नहीं बल्कि कई सारे थे Jensen Huang के अफेयर, Nvidia के बोर्ड के सामने किया था कबूल

Jensen Huang Affair: Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने कंपनी के बोर्ड के सामने पहले सामने आए मामलों के अलावा अन्य कथित संबंधों की बात भी स्वीकार की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, उन्होंने अपने व्यवहार पर अफसोस जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:09 PM IST

Jensen Huang Affair

Jensen Huang ने कंपनी बोर्ड के सामने कई अन्य अफेयर्स की बात भी स्वीकारी है। (PC: AI)

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि उन्होंने कंपनी के बोर्ड के सामने पहले सामने आए तीन अफेयर के अलावा अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने की बात भी स्वीकार की है। 63 वर्षीय हुआंग ने अपने व्यवहार पर अफसोस जताया है। यह खुलासा अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को एनवीडिया के बोर्ड की लंबी बैठक हुई थी। इसमें बोर्ड के सदस्यों ने कई घंटे तक हुआंग से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया में पहले से चर्चा में रहे मामलों के अलावा कुछ अन्य अफयर्स के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अपने आचरण पर पछतावा भी जताया। बोर्ड के सदस्यों ने भी उन्हें पारदर्शिता और ईमानदारी के महत्व को लेकर समझाया। काफी चर्चा के बाद बोर्ड ने फैसला किया कि कंपनी की कमान दोबारा हुआंग को सौंपना ही बेहतर होगा।

कंपनी में हो चुकी है हुआंग की वापसी

सोमवार को एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी हुई तो कंपनी के कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैलिफोर्निया के सांता क्लारा स्थित कंपनी मुख्यालय के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें कर्मचारी तालियां बजाते और उनके नाम के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। हुआंग की वापसी ऐसे समय हुई है, जब उनके निजी जीवन को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले इसी महीने उनके एक महिला के साथ कथित संबंधों को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया गया था।

एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप

मामले में एलिस हुआंग का नाम भी चर्चा में है। वह चीन की कारोबारी हैं और सिंगापुर बेस्ड कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं। मेगास्पीड एनवीडिया की साझेदार कंपनी बताई जाती है। अमेरिकी अधिकारियों ने एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया है।

इस विवाद के बीच जेनसन हुआंग के दूसरे कथित संबंधों को लेकर भी खबरें आई थीं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि हुआंग के एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे। इसके कुछ समय बाद न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भी रिपोर्ट दी कि हुआंग का कंपनी की एक अन्य कर्मचारी के साथ भी संबंध था। उस कर्मचारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी।

जेनसन हुआंग की वापसी के बाद Nvidia के शेयरों में 33% की उछाल

विवाद के बीच कंपनी के शेयरों में भी हलचल देखने को मिली। सोमवार को जेनसन हुआंग की वापसी की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार खुलते ही एनवीडिया के शेयर 33% उछलकर 165.57 डॉलर पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी का शेयर पिछले महीने बनाए गए 239.24 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से नीचे बना हुआ था।

डोनाल्ड ट्रंप और कर्मचारियों ने किया हुआंग का सपोर्ट

जेनसन हुआंग को कंपनी से अस्थायी रूप से बाहर किए जाने के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एनवीडिया के कर्मचारियों की ओर से उन्हें सपोर्ट मिला था। उनकी वापसी की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की गई थी। इस याचिका पर एनवीडिया के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के अलावा निवेशकों और सिलिकॉन वैली से जुड़े कई लोगों ने हस्ताक्षर किए। इनमें एलन मस्क का नाम भी शामिल था। हुआंग की वापसी से कंपनी के भीतर फिलहाल स्थिति संभलती दिखाई दे रही है, लेकिन उनके निजी जीवन से जुड़े आरोपों और विवादों पर चर्चा जारी है।