23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Bisleri नाम इटली से आया है, पारले ग्रुप ने 1969 में खरीदी थी यह कंपनी, जानिए कैसे टाटा ग्रुप को बिकते-बिकते रह गई

Bisleri नाम इटली से आया है, पारले ग्रुप ने 1969 में खरीदी थी यह कंपनी, जानिए कैसे टाटा ग्रुप को बिकते-बिकते रह गई

Bisleri Parent Company: FSSAI ने पानी के एक सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिलने के मामले में बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। कंपनी ने आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वतंत्र लैब की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अंदर मिली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 23 Nov 2026, 2:17 PM IST

Owner of Bisleri Jayanti Chauhan

जयंती चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल की वाइस प्रेसीडेंट हैं। (PC: AI)

Owner of Bisleri: देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के बड़े ब्रांड बिसलेरी के पानी की क्वालिटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। मामला बिसलेरी के एक पानी के सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिलने से जुड़ा है। वहीं, कंपनी का कहना है कि उसका पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर पीने के लिए सुरक्षित है। इस विवाद के बीच लोगों के मन में कई सवाल हैं। बिसलेरी किस कंपनी का ब्रांड है? क्या यह पारले का प्रोडक्ट है? इसका मालिक कौन है? आइए आपके इन्हीं सवालों के जवाब जानते हैं।

क्या बिसलेरी एक भारतीय ब्रांड है?

हां। बिसलेरी ब्रांड बिसलेरी इंटनेशनल प्राइवेट कंपनी का है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। हालांकि, यह ब्रांड नेम इटालियन एंटरप्रेन्योर Felice Bisleri से आता है। दरअसल भारत के पारले ग्रुप ने 1969 में बिसलेरी को खरीदा था। इसके बाद यह भारत की प्रमुख बोटल्ड वाटर कंपनी बन गई।

क्या बिसलेरी की मूल कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है?

नहीं, बिसलेरी इस समय पारले प्रोडक्ट्स का ब्रांड नहीं है। हालांकि, बिसलेरी की जड़ें पारले बिजनेस फैमिली से जुड़ी हुई हैं। बिसलेरी इस समय बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का ब्रांड है। यह कंपनी पहले पारले एक्सपोर्ट्स और पारले बिसलेरी का नाम से जानी जाती थी।

इटली के एक कारोबारी से खरीदी गई थी बिसलेरी

पारले ग्रुप की स्थापना 1949 में जयंतीलाल चौहान ने की थी। पहले यह ग्रुप सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाता था। साल 1951 में पारले ग्रुप ने ऑरेंज फ्लेवर सॉफ्ट ड्रिंक गोल्ड स्पॉट लॉन्च की थी। इसके बाद साल 1969 में रमेश चौहान की अगुवाई में पारले ग्रुप ने एक इटालियन उद्यमी Signor Felice Bisleri से बिसलेरी लिमिटेड को खरीदा। कुछ दशकों बाद चौहान परिवार ने कारोबार को अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया। रमेश चौहान को पारले एक्सपोर्ट्स मिली, जो बाद में बिसलेरी इंटरनेशनल बन गई। इस समय पारले एग्रो (Frooti और Bailley water ब्रांड) और पारले प्रोडक्ट्स (Parle-G) स्वतंत्र रूप से संचालित हो रही हैं।

कौन हैं जयंती चौहान?

जयंती चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रमेश चौहान की बेटी हैं। वे अपने पिता की इकलौती संतान हैं। इस समय वह कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट हैं। उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्चेंडाइजिंग से प्रोडक्ट डेवलपमेंट की पढ़ाई की है। इसके अलावा, उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की एजुकेशन ली। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से अरबी भाषा की पढ़ाई भी की है। फैशन, डिजाइन और फोटोग्राफी में उनकी खास दिलचस्पी थी। लेकिन बाद में उन्होंने परिवार के कारोबार को आगे बढ़ाने का रास्ता चुना।

टाटा को क्यों नहीं बेची गई बिसलेरी?

बिसलेरी को लेकर साल 2022-23 में एक बड़ी कारोबारी चर्चा हुई थी। उस समय रमेश चौहान ने कंपनी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को बेचने की संभावना पर विचार किया था। इस सौदे की कीमत करीब 7,000 करोड़ रुपये बताई गई थी। उस समय माना जा रहा था कि जयंती की फैशन और फोटोग्राफी में दिलचस्पी के कारण परिवार कंपनी की जिम्मेदारी किसी दूसरे कारोबारी समूह को सौंप सकता है। हालांकि, टाटा के साथ बातचीत किसी समझौते तक नहीं पहुंची। इसके बाद जयंती ने परिवार के इस बड़े कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया। इस तरह बिसलेरी की कमान चौहान परिवार के पास ही बनी रही।