Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा बाजारों में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1480 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1350 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1100 रुपये की बढ़त के साथ 95,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।