21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / PF SWP Calculation: 25,000 रुपये बेसिक सैलरी पर भी रिटायरमेंट के बाद मिल सकती है 1.56 लाख रुपये महीने इनकम, समझिए कैलकुलेशन

PF SWP Calculation: 25,000 रुपये बेसिक सैलरी पर भी रिटायरमेंट के बाद मिल सकती है 1.56 लाख रुपये महीने इनकम, समझिए कैलकुलेशन

EPF New Rules: EPFO के नए SWP विकल्प से रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी EPF की जमा रकम किस्तों में निकाल सकेंगे। EPS के सदस्य होने पर पेंशन भी मिलेगी। अनुमान के मुताबिक, 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वाला कर्मचारी 30 साल में 1.81 करोड़ रुपये का कॉर्पस बना सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:25 PM IST

EPF Withdrawal Plan

पीएफ कॉर्पस में SWP से अच्छी-खासी मंथली इनकम मिल सकती है। (PC: AI)

EPS Pension Calculation: नौकरी के दौरान हर महीने पीएफ में जमा होने वाला पैसा रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम का जरिया बन सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) का विकल्प देने का फैसला किया है। इसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने पीएफ खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तीन महीने या छह महीने में किस्तों में निकाल सकेंगे। जो कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए भी पात्र हैं, उन्हें रिटायरमेंट के बाद दो अलग-अलग जगह से हर महीने पैसा मिल सकता है। पहला, EPF में जमा रकम से नियमित निकासी और दूसरा EPS के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन। इस तरह कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी अच्छी-खासी रेगुलर इनकम पा सकते हैं।

25,000 रुपये बेसिक सैलरी पर कितना बड़ा बनेगा कॉर्पस?

एक अनुमान के मुताबिक, अगर किसी कर्मचारी की उम्र अभी 28 साल है और उसकी बेसिक सैलरी 25,000 रुपये महीने है, तो 58 साल की उम्र तक उसका EPF कॉर्पस करीब 1.81 करोड़ रुपये हो सकता है। इस कैलकुलेशन में 5% सालाना सैलरी इंक्रीमेंट, 8.25 फीसदी औसत सालाना ईपीएफ ब्याज दर और 8.25 फीसदी सालाना ही SWP का रिटर्न माना गया है। इस 1.81 करोड़ रुपये के कॉर्पस पर 20 साल तक SWP के जरिए करीब 1.44 लाख रुपये महीने निकाले जा सकते हैं। EPS पेंशन को जोड़ने पर कुल मंथली इनकम करीब 1.56 लाख रुपये हो सकती है। आइए समझते हैं कि यह पूरा कैलकुलेशन कैसे काम करेगा।

विवरणआंकड़े
कर्मचारी की मौजूदा उम्र28 साल
रिटायरमेंट की उम्र58 साल
कुल योगदान अवधि30 साल
शुरुआती बेसिक सैलरी + DA₹25,000 प्रति माह
सालाना सैलरी में बढ़ोतरी5%
कर्मचारी का EPF योगदानबेसिक सैलरी + DA का 12%
कंपनी का EPF योगदानबेसिक सैलरी + DA का 3.67%
कंपनी का EPS योगदानवेतन का 8.33%, अधिकतम ₹25,000 की वेतन सीमा तक
EPF पर अनुमानित ब्याज दरसालाना 8.25%
रिटायरमेंट के बाद EPF SWP पर अनुमानित रिटर्नसालाना 8.25%
SWP की अवधि20 साल
EPF कॉर्पसEPF SWP/EPS पेंशन की अवधिEPF से मासिक निकासीEPS की मासिक पेंशनकुल अनुमानित मासिक आमदनी (EPF + EPS)
₹1.81 करोड़15 साल₹1,65,135₹11,429₹1,76,564
₹1.81 करोड़20 साल₹1,44,474₹11,429₹1,55,903
₹1.81 करोड़25 साल₹1,33,164₹11,429₹1,44,593
₹1.81 करोड़30 साल₹1,26,679₹11,429₹1,38,108

क्या है EPF का नया SWP विकल्प?

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में गुरुवार को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक हुई। इसमें रिटायर होने वाले पीएफ मेंबर्स को सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान की सुविधा देने का फैसला लिया गया। इस व्यवस्था के तहत कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा रकम को अपनी जरूरत के अनुसार नियमित अंतराल पर निकाल सकेंगे। इसके लिए हर महीने, तीन महीने या छह महीने का विकल्प चुना जा सकेगा। साथ ही बची हुई रकम पर ब्याज मिलता रहेगा।

1 करोड़, 50 लाख या 25 लाख के कॉर्पस पर कितनी मिलेगी मंथली इनकम

हर कर्मचारी के लिए 1.81 करोड़ रुपये का ईपीएफ कॉर्पस बनना जरूरी नहीं है। कई बार नौकरी के दौरान घर खरीदने, बीमारी या दूसरी जरूरतों के लिए कर्मचारी ईपीएफ खाते से कुछ रकम निकाल लेते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के समय उनके खाते में 1 करोड़, 50 लाख या 25 लाख रुपये भी हो सकते हैं। अगर कर्मचारी 58 साल की उम्र में रिटायर होता है और 20 साल तक SWP के जरिए रकम निकालना चाहता है, तो 8.25% सालाना रिटर्न मानने पर अनुमानित मंथली इनकम यह होगी:

रिटायरमेंट के समय EPF कॉर्पसEPF SWP/EPS पेंशन की अवधिEPF से मासिक निकासीEPS की मासिक पेंशनकुल अनुमानित मासिक आमदनी (EPF + EPS)
₹1 करोड़20 साल₹79,833₹11,429₹91,262
₹50 लाख20 साल₹39,917₹11,429₹51,346
₹25 लाख20 साल₹19,958₹11,429₹31,387

इन आंकड़ों से पता चलता है कि रिटायरमेंट के समय पीफ खाते में जमा रकम के हिसाब से मंथली इनकम में बड़ा अंतर आ सकता है। ज्यादा कॉर्पस होने पर SWP से मिलने वाली रकम भी अधिक होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श करें।)