20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Post Office SCSS: सामान्य लोग भी उठा सकते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का फायदा, हर 3 महीने में मिलेगी इनकम

Post Office SCSS: सामान्य लोग भी उठा सकते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का फायदा, हर 3 महीने में मिलेगी इनकम

Post Office SCSS Interest Rate: डाकघर की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम में 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 20 Nov 2026, 5:48 PM IST

Senior Citizens Savings Scheme

सरकार हर तीन महीने में SCSS पर ब्याज दर तय करती है। (PC: AI)

Senior Citizens Savings Scheme: अगर आपके पास एकमुश्त रकम पड़ी हुई है और आप किसी भी जोखिम वाले निवेश विकल्प में पैसा नहीं लगाना चाहते, तो SCSS आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी SCSS एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसलिए यह निवेश का एक सुरक्षित विकल्प है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह स्कीम सीनियर सिटीजंस के लिए है। लेकिन गैर-सीनियर सिटीजंस यानी सामान्य नागरिक भी इस स्कीम का अप्रत्यक्ष तरीके से फायदा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

अपने डिपेंडेंट सीनियर सिटीजंस का खुला सकते हैं खाता

अगर आपके घर में सीनियर सिटीजंस हैं और उनके पास कोई बड़ी एकमुश्त रकम नहीं है, तो आप अपने पैसे उन्हें देकर उनके नाम से इस स्कीम में खाता खुला सकते हैं। मैच्योरिटी पर मिली रकम को आप आपसी सहमति से इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी स्कीम में खाता सीनियर सिटीजंस के नाम से ही खुलेगा, लेकिन आप अपने पैसे उन्हें देकर उनका खाता खुलवा सकते हैं। आइए इस स्कीम से जुड़ी खास बातें जानते हैं।

30 लाख रुपये तक कर सकते हैं निवेश

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है। एकमुश्त निवेश के बाद हर तीन महीने में निवेशक को ब्याज आय मिलती है और मैच्योरिटी पर मूलधन वापस निवेशक को दे दिया जाता है। इस खाते में आप न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक की रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम में इस समय 8.2 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। सरकार हर तीन महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय करती है। आप किसी भी अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।

सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा

इस स्कीम में 60 साल से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक के नाम पर खाता खुल सकता है। रक्षा सेवाओं से रिटायर्ड लोगों के लिए उम्र की यह सीमा 50 साल है। इस योजना में किये गए निवेश पर सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। यह टैक्स छूट सिर्फ निवेश की रकम पर मिलती है। ब्याज आय पूरी तरह टैक्सेबल होती है।

3-3 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं मैच्योरिटी अवधि

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। आप चाहें तो इस अवधि को 3-3 वर्ष के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना होगा। आप चाहें तो 5 साल की मैच्योरिटी अवधि से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन इसके लिए पेनल्टी भरनी होती है।

नॉमिनी में रख सकते हैं अपना नाम

आप अपने पैसे अपने डिपेंडेंट सीनियर सिटीजंस को देकर उनके नाम पर इस स्कीम में खाता खुलवा रहे हैं, तो अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना न भूलें। सीनियर सिटीजंस की सहमति के साथ आप नॉमिनी में अपना नाम रख सकते हैं। नॉमिनी का नाम खाता खोलते समय या बाद में भी दिया जा सकता है। इस खाते में एक या एक से अधिक नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं।