Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजे सोने का वायदा भाव 4.29 फीसदी या 5,469 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 6.22 फीसदी या 9,792 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।