22 Carat Gold Price: सर्राफा बाजारों में आज सोना सस्ता मिल रहा है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना करीब 2500 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,26,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,05,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 83,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।