भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.61 फीसदी या 500 अंक की गिरावट के साथ 82,031 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.63 फीसदी या 159 अंक की गिरावट के साथ 25,227 पर बंद हुआ है। आइए जानते हैं कि बाजार में गिरावट के बड़े कारण कौन-से हैं।