Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। सोने का भाव 14 महीने के निचले स्तर के करीब है। बुधवार को भी वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2790 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का भाव इस समय 2550 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2080 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।