Gold Rate Today: यूएस बॉन्ड यील्ड के ऊपर जाने, डॉलर में मजबूती और यूएस फेड रेट हाइक की बढ़ती उम्मीदों से सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। सोने के भाव करीब 14 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। घरेलू हाजिर बाजार में आज सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को सुबह के सत्र में 24 कैरेट सोने का रेट टूटकर 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट टूटकर 1,06,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 84,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। आइए जानते हैं कि बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव सोना बेच रहे हैं।