Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को भी घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2570 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2350 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1930 रुपये की गिरावट के साथ 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।