23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Price Outlook: क्या सोना-चांदी में खत्म हो गया मंदी का दौर या अभी और आएगी गिरावट? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold Price Outlook: क्या सोना-चांदी में खत्म हो गया मंदी का दौर या अभी और आएगी गिरावट? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold Price Prediction: सोने का घरेलू वायदा भाव सोमवार शाम 3100 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव 1,52,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 23 Nov 2026, 4:57 PM IST

Gold Price Prediction

सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Price: सोने की घरेलू और वैश्विक दोनों कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोना-चांदी के भाव हरे निशान में आ गए हैं। इससे ग्राहकों के बीच यह चर्चा हो रही है कि क्या सोने-चांदी में गिरावट का दौर पूरी तरह खत्म हो गया है? मास्टर कैपिटल सर्विसेस के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि प्रकाश सिंह से जब पत्रिका डॉट कॉम ने पूछा तो उन्होंने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट शायद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, क्योंकि डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से इन कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बन रहा है। हालांकि, कीमतें जरूरत से ज्यादा गिरने के कारण शॉर्ट टर्म में इनमें रिकवरी आ सकती है।

सोना-चांदी के लिए सपोर्ट लेवल्स

डॉ सिंह ने कहा, 'MCX पर सोने का सपोर्ट 1.20 लाख रुपये और रेजिस्टेंस 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत के लिए सपोर्ट 1.40 लाख रुपये और रेजिस्टेंस 1.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।' उन्होंने कहा कि निवेशक एकमुश्त बड़ी रकम लगाने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी कर सकते हैं। लंबी अवधि में सोने का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है।

गोल्डमैन सैश ने दिये नए टार्गेट्स

अमेरिका के मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश ने कहा कि सोना अगले कुछ वर्षों में काफी अच्छा परफॉर्म करेगा। इसके पीछे उन्होंने लगातार क्रेंद्रीय बैंकों की खरीदारी को प्रमुख वजह बताया। गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि सोने की वैश्विक कीमतें 2027 के आखिर तक 4,650 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। यह अक्टूबर महीने की औसत कीमत 4100 डॉलर की तुलना में 13 फीसदी का उछाल होगा।

रॉबर्ट कियोसाकी ने दी निवेशकों को यह सलाह

मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को सोने में निचले स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहले बाजार में गिरावट थमने का इंतजार करें और उसके बाद खरीदारी का फैसला लें। उनका कहना है कि समझदार निवेशक बाजार में गिरावट देखकर घबराते नहीं हैं। वे सही मौके का इंतजार करते हैं। जहां कमजोर निवेशक नुकसान के डर से बिकवाली करते हैं, वहीं मजबूत निवेशक कीमतें नीचे आने पर खरीदारी की तैयारी करते हैं।

सोना, चांदी और Bitcoin में क्यों लगा रहे हैं पैसा?

कियोसाकी ने अमेरिकी सरकार, फेडरल रिजर्व और बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि सरकार और वित्तीय संस्थानों की नीतियां आम लोगों की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार और सरकारी विभागों के बड़े अधिकारी अपनी कुर्सी और हितों को बचाने में लगे हैं। आम लोगों की नौकरी, परिवार, रिटायरमेंट और आर्थिक सुरक्षा पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से वे सोना, चांदी, Bitcoin, Ethereum, रियल एस्टेट और कच्चे तेल जैसे एसेट में निवेश कर रहे हैं। कियोसाकी के अनुसार, मौजूदा आर्थिक हालात में केवल पारंपरिक बैंकिंग व्यवस्था पर निर्भर रहना सही रणनीति नहीं हो सकती।