24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Rate Today: गिर गए सोना-चांदी के वैश्विक भाव, जानिए मालाबार, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में किस भाव बिक रहा गोल्ड

Gold Rate Today: गिर गए सोना-चांदी के वैश्विक भाव, जानिए मालाबार, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में किस भाव बिक रहा गोल्ड

22 Carat Gold Rate 24th Nov 2026: सोने की वैश्विक कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। वहीं, बड़े ज्वैलर्स आज भारत में बढ़ी हुई कीमतों पर सोना बेच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 24 Nov 2026, 12:20 PM IST

22 Carat Gold Rate

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

24 Carat Gold Rate: सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट और घरेलू हाजिर कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखीं। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.49 फीसदी या 18.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,663.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 3.97 डॉलर की गिरावट के साथ 3630.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतें भी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखीं। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.79 फीसदी या 0.78 डॉलर की गिरावट के साथ 42.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.47 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 42.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

गुरुनानक जयंती के चलते आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी। सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट का असर एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होने वाली ट्रेडिंग में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव सोना बेच रहे हैं।

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,17,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 96,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट मंगलवार को बढ़कर 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

ज्वैलर्स का नाम24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट14 कैरेट
तनिष्क₹1,28,350₹1,17,650₹96,260
जोयालुक्कास₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,27,800₹1,17,150
कल्याण ज्वैलर्स (जयपुर)₹1,26,550₹1,16,000₹94,910₹73,820

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बिना किसी बदलाव के साथ 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव 73,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

बड़ शहरों में जानिए सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
मुंबई₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
दिल्ली₹1,27,900₹1,17,300₹96,000
कोलकाता₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
बेंगलुरु₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
हैदराबाद₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
केरल₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
पुणे₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
वडोदरा₹1,27,800₹1,17,200₹95,900
अहमदाबाद₹1,27,800₹1,17,200₹95,900
जयपुर₹1,27,900₹1,17,300₹96,000
लखनऊ₹1,27,900₹1,17,300₹96,000
सोर्स- गुडरिटर्न्स