वैश्विक बाजार से इतर घरेलू हाजिर बाजार में मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार दिल्ली में सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1190 रुपये की बढ़त के साथ 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1150 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 940 रुपये की बढ़त के साथ 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।