Share Market News

लाल निशान पर खुले शेयर बाजार, भारती एयरटेल के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी

सेंसेक्स 81 अंकों की गिरावट के साथ 40,441 अंकों पर कर रहा है कारोबार निफ्टी 50 में देखने को मिल रही है 22 अंकों की गिरावट, 11867 पर कारोबार
less than 1 minute read
Oct 28, 2020
Share Market Shine, Sensex gain 200 points, Nifty crosses 14770 points
Share Market Shine, Sensex gain 200 points, Nifty crosses 14770 points

नई दिल्ली। मंगलवार की रिकवरी के बाद आज शेयर बाजार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई है। वास्तव में विदेशी बाजारों में कमजोरी के संकेत मिलने के कारण भारतीय शेयर बाजार कमजोर दिखाई दे रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.45 अंकों की गिरावट के साथ 40440.65 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 22.40 अंकों की गिरावट के साथ 11867 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल के शेयरों में आज 4.12 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि हीरो मोटर्स के शेयर भी करीब दो फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाटा मोटर्स में 1.36 फीसदी की बढ़त है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस भी एक फीसदी से कम की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा कोटक बैंक दो फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि नेस्ले इंडिया 1.49 फीसदी की गिरावट पर है। हिंडाल्को 1.18, आईसीआईसीआई और बजाज ऑटो में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

Published on:
28 Oct 2020 09:29 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न