Share Market News

सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, चांदी की कीमत एक माह के उच्चतम स्तर पहुंची

सोने के दाम 150 रुपए की छलांग लगाकर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी की कीमत भी 230 रुपए की मजबूती के साथ 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर
2 min read
Apr 26, 2019
Gold and silver price
सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, चांदी की कीमत एक माह के उच्चतम स्तर पहुंची

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू खुदरा खरीददारी बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम 150 रुपए की छलांग लगाकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी की कीमत भी 230 रुपए की मजबूती के साथ करीब एक माह के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ।

इंटरनेशनल बाजार में सोना आैर चांदी की कीमत
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.85 डॉलर की तेजी में 1,281.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की बढ़त में 1,283.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 15.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि जर्मनी और एशिया के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों को वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता सताने लगी है, जिससे उनकी दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बढ़ गयी है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती का दबाव भी पीली धातु पर बना रहा जिससे इसकी बढ़त सीमित रही।

दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर सोना
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड लगातार दूसरे दिन की बढ़त में 150 रुपए चमककर 11 अप्रैल के बाद के उच्चतम स्तर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 26,400 रुपये पर पड़ी रही। चांदी की औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 230 रुपए की तेजी के साथ 28 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। चांदी वायदा 125 रुपए की तेजी में 37,505 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,020
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,850
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,505
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
26 Apr 2019 04:59 pm
Published on:
26 Apr 2019 04:59 pm