Share Market News

शेयर बाजार में अमरीका चीन ट्रेड डील और कोराना वायरस का मिक्स्ड इंपैक्ट, सेंसेक्स में 84 अंकों की बढ़त

सेंसेक्स 84 अंकों की बढ़त के साथ 41543.84 अंकों पर कर रहा है कारोबार निफ्टी 50 में देखने को मिल रही है 30 अंकों की बढ़त, 12204.60 पर कारोबार चीन ने आज से 75 बिलियन डॉलर के अमरीकी सामान से आधी की ड्यूटी चीन के हुबे में 116 लोगों की कोरोना वायरस से चली गई जान, यूएस में 15 मामले
2 min read
Feb 14, 2020
Stock market closed day before Diwali, Sensex closed with slight gain
Stock market closed day before Diwali, Sensex closed with slight gain

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कोरोना वायरस और चीन द्वारा अमरीका सामान पर ड्यूटी घटाए जाने की खबरों का मिक्स्ड इंपैक्ट देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। छोटी ओर मझौली कंपनियों के इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विदेशी निवेशकों का इंडेक्स भी अच्छा कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। दो दिनों की अच्छी बढ़त के बाद एफएमसीजी सेक्टर बिकवाली के दबाव में दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि चीन 75 बिलियन डॉलर के अमरीकी प्रोडक्ट पर ड्यूटी आधी करेगा। घटे हुए टैरिफ आज लागू होंगे। उधर कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। चीन में 254 नई मौतें सामने आई हैं। 15000 ताजा मामले सामने आ गए हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर
आज शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 84.05 अंकों की बढ़त के साथ 41543.84 अंकों पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 29.95 अंकों की बढ़त के साथ 12204.60 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 41.79 अंकों की बढ़त के साथ 14783.51 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई मिड-कैप 16.20 अंकों की बढ़त के साथ 15802.96 अंकों पर है। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 41.30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

हरे निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टोरल इंडेक्स आज हरेे निशान पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बीएसई ऑटो 89.98 अंकों की बढ़त पर है। वहीं बैंक एक्सचेंज 53.74, बैंक निफ्टी 55.35, कैपिटल गुड्स 73.33, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 79.05, बीएसई हेल्थकेयर 27.29, बीएसई आईटी 77.22, बीएसई मेटल 28.55, तेल और गैस 18.76, बीएसई पीएसयू 14.67 और बीएसई टेक 41.03 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीएसई एफएमसीजी 10.85 अंकों की गिरावट के साथ बिकवाली के दबाव में है।

यस बैंक के शेयरों में 6 फीसदी का उछाल
वहीं दूसरी ओर आज सुबह से ही यस बैंक का शेयर 6 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स 3.04 फीसदी, यूपीएल 1.77 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.77 फीसदी और बजाज ऑटो 1.71 फीसदी अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आयशर मोटर्स 1.41, कोल इंडिया 0.82, इंडसइंड बैंक 0.77, ओएनजीसी 0.71 और एनटीपीसी 0.61 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Updated on:
14 Feb 2020 10:54 am
Published on:
14 Feb 2020 10:53 am