मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, वाहन में एक कि.मी. तक फंसी ही कार, चालक की मौत

-अपनी ससुराल राया से नोएडा की ओर जा रहा था चालक -कार में फँस गया था शव, पुलिस ने काटकर बाहर निकाला
less than 1 minute read
• •
Feb 15, 2020
Accident in Mathura
Accident in Mathura

मथुरा। यमुना एक्सप्रे वे पर शनिवार की सुबह फिर भीषण हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। हालत यह हो गई कि कार एक किलोमीटर तक वाहन के पीछे घिसटती चली गई। अंदाज लगाया जा सकता है कि कार का क्या हाल हुआ होगा।

यह भी पढ़ें

पीछे से घुसी

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक कार यूपी 16 डीटी 9611 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 81 के समीप अचानक कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार इस तरह से फंसी कि एक किलोमीटर तक खिंचती चली गई। इसके चलते कार चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

राया का रहने वाला था मृतक

यह कार किलोमीटर स्ख्या 80 के समीप तेहरा पुल पर वाहन से अलग हुई। क्षतिग्रस्त कार की सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंच गए। कार के अंदर फंसे चालक को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल पर भिजवाया। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान दनेन्द्र निवासी मकान नंबर 394 सेक्टर एक्सयू 1 नन्द फ्लोर थाना दादरी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। मृतक टैक्सी चालक था। वह राया के गांव पिलखुनी स्थित ससुराल से कार लेकर नोएडा की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें

Published on:
15 Feb 2020 11:48 am
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?