scriptअमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ताजमहल के साथ मोहब्बत का शो भी देखेंगे | US President Donald Trump will see Taj Mahal in Agra latest news | Patrika News

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ताजमहल के साथ मोहब्बत का शो भी देखेंगे

locationआगराPublished: Feb 15, 2020 11:08:55 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

आगरा आना तय लेकिन अभी तारीख निश्चित नहीं
24 या 25 फरवरी को आएंगे, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

US President Donald Trump

US President Donald Trump

आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के बुलावे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) नई दिल्ली आ रहे हैं। वे आगरा (Agra) भी आएंगे। 24 या 25 फरवरी, 2020 को आगरा आना है। तारीख तय होना बाकी है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। डोनाल्ड ट्रम्प ताजमहल (Tajmahal) के अलावा कलाकृति (Kalakriti culture and convention centre) में होने वाले ‘ताज-द-मोहब्बत’ शो भी देखेंगे। यह अपने आप में नई बात है।
यह भी पढ़ें

राजकिशोर राजे ने नई पुस्तक हकीकत–ए-अकबर में सिद्ध किया- अकबर महान नहीं था, देखें वीडियो

Ahmedabad: Donald Trump ने कहा, 50 से 70 लाख लोग करेंगे स्वागत करेंगे
साथ में आ रही मेलानिया ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक रहेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में ताजमहल और मोहब्बत का शो देखना है। जाहिर है उनके पास समय बहुत कम है। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ताजमहल के पास होटल अमर विलास में उनका प्रवास होगा।
यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत- देखें वीडियो

Donald Trump भारत दौरे पर आ सकते हैं Gujarat, सीएम रूपाणी ने दिए संकेत
सुरक्षा का खाका
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। इसके लिए अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां 17 फरवरी, 2020 को आगरा आएंगी। इससे पहले एक बार सुरक्षा का जायजा लिया जा सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को दौरान खेरिया हवाई अड्डा से लेकर ताजमहल तक का मार्ग जनशून्य किया जाएगा। लोगों को घरों में बंद कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। पांच जोन में बांटकर सुरक्षा का खाका खींचा गया है।
यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में लुटेरी दुल्हनें, एक और परिवार किया शिकार

Donald Trump अपने नागरिक का घर नहीं ढूंढ़ पाए, जयपुर में मृत मिले अमरीकी के लिए कहा वहीं दफना दो
मंडलायुक्त ने की बैठक
आगरा मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कलाकृति सभागार में सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसी सभागार में डोनाल्ड ट्रम्प ताज-द-मोहब्बत शो देखेंगे। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नगर बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 24 या 25 फरवरी को आना प्रस्तावित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो