मथुरा

अगर 3 मार्च को जा रहे हैं वृंदावन, तो नोट कर लें बांके बिहारी मंदिर के दर्शन का नया समय

Vrindavan Darshan update: ब्रज में होली के उल्लास के बीच 3 मार्च को चंद्रग्रहण है जिसके चलते ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की आरती और दर्शन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप भी इस दिन दर्शन की योजना बना रहे हैं तो मंदिर जाने से पहले प्रशासन द्वारा जारी नई समय सारिणी जरूर देख लें।

2 min read
Mar 02, 2026
Photo Source - Instagram

Vrindavan Darshan update: ब्रज में उमड़ेगी भक्तों की भारी भीड़… कान्हा की नगरी वृंदावन में होली की खुमार चढ़ने लगी है और भक्त अपने आराध्य के साथ गुलाल खेलने को आतुर हैं। वहीं दूसरी ओर 'चंद्रग्रहण' के कारण इस बार दर्शन के नियमों में बदलाव किया गया है। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण लगने वाला है। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रहण के दिन के लिए एक विशेष समय सारणी तैयार की गई है। अब भक्त बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

प्रेमी देता था वीडियो वायरल करने की धमकी, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर मार डाला, चेहरा तेजाब से जलाया

सुबह के समय राजभोग सेवा का कार्यक्रम

3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते सुबह की राजभोग सेवा का समय रोज से अलग रहेगा। मंदिर के सेवायत सुबह 05:15 बजे निज मंदिर में प्रवेश करेंगे जिसके बाद भक्तों के लिए दर्शन सुबह 06:15 बजे खोल दिए जाएंगे । ठाकुर जी की श्रृंगार आरती सुबह 06:25 बजे होगी और इसके ठीक बाद 06:30 बजे छींटा देकर पर्दा बंद कर दिया जाएगा ताकि राजभोग सेवा प्रारंभ की जा सके। राजभोग आरती सुबह 08:25 बजे शुरू होगी और 08:30 बजे पर्दा बंद होने के साथ ही सुबह की सेवा का समापन होगा। सेवायत सुबह 09:00 बजे निज मंदिर से निकास करेंगे ।

शाम की शयनभोग सेवा और दर्शन का समय

शाम के समय होने वाली शयनभोग सेवा के लिए भी नया चार्ट जारी किया गया है। शाम को सेवायतों का निज मंदिर में प्रवेश 07:00 बजे होगा और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रात 08:00 बजे से खुलेंगे । मंदिर में शयन आरती का समय रात 09:55 बजे निर्धारित किया गया है। भगवान के विश्राम के लिए रात 10:00 बजे छींटा देकर पर्दा बंद कर दिया जाएगा। दिन भर की विशेष धार्मिक प्रक्रियाओं के बाद रात 10:30 बजे सेवायत मंदिर से बाहर आएंगे। यह आदेश हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार द्वारा जारी किया गया है ।

ये भी पढ़ें

खामनेई का नाम लेकर संगीत सोम ने कह दी बड़ी बात…. होली मिलन समारोह में दिया विवादित बयान

Published on:
02 Mar 2026 03:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर