मथुरा

डॉक्टर अपहरण केस में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी पर गिरी गाज

आईजी आगरा ए. सतीश गणेश ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट लखनऊ भेज दी। लखनऊ तक मामले की धमक पहुंचने पर मथुरा पुलिस भी चौकन्नी हो गई।
less than 1 minute read
• •
Feb 15, 2020
डॉक्टर अपहरण केस में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी पर गिरी गाज
डॉक्टर अपहरण केस में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी पर गिरी गाज

मथुरा। चिकित्सक का दिसम्बर 2019 में फिरौती वसूलने के लिए बदमाशों ने अपहरण किया और फिरौती वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया। इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद मथुरा पुलिस ने लीपापोती कर दी वहीं मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो इतनी बड़ी वारदात के बाद भी मथुरा पुलिस की कार्यशैली को देख उनके भी कान खड़े हो गए। आईजी आगरा ए. सतीश गणेश ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट लखनऊ भेज दी। लखनऊ तक मामले की धमक पहुंचने पर मथुरा पुलिस भी चौकन्नी हो गई।

घटना के करीब 2 माह बाद 11 फरवरी को थाना हाईवे में एसएचओ की ओर से डॉक्टर के अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज कर दिया हालांकि इस पूरे मामले में बुधवार को एसएचओ हाईवे को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं सीओ रिफाइनरी जगवीर सिंह चौहान को भी हटा दिया गया है और रिफाइनरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार सीओ गोवर्धन को सौंप दिया गया है। इस हाईप्रोफाइल मामले में अब नामजद चारों बदमाशों पर आईजी आगरा रेंज ने 50-50 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। वहीं मथुरा पुलिस इस मामले में अब खुद पर उठ रहे सवालों से बचती नजर आ रही है।

Published on:
15 Feb 2020 01:59 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?