मथुरा

30 फीट चौड़ी जलती होलिका की आग से निकला पण्डा, देखें वीडियो

होली पर मथुरा के गांव फालैन निभार्इ जा रही ये परंपरा बेहद खतरनाक है।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 9:59 AM IST
Holika Dahan
Holika Dahan

मथुरा। होली पर मथुरा के गांव फालैन निभार्इ जा रही ये परंपरा बेहद खतरनाक है। यहां 30 फीट चौड़ी धधकती होली की आग में बाबूलाल पंडा निकला। बावजूद इसके बाबूलाल को कुछ नहीं हुआ। इस परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इसके लिए गांव के प्रह्लाद मंदिर के बाहर 30 फीट चौड़ी अग्नि सजार्इ गर्इ। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए।

ये भी पढ़ें -

होता है पूजन
बाबूलाल मंदिर में प्रहलाद का पूजन करते रहे। इसी दौरान वे मन में लगातार प्रहलाद का नाम जप रहे थे। सुबह साढ़े चार बजे वे मंदिर से निकले आैर होलिका का पूजन किया। फिर ग्रामीणों ने होलिका में आग लगा दी। आग के कारण ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। बाबूलाल की बहन उन्हें प्रहलाद कुंड तक ले गर्इं। जहां पर डुबकी लगाने के बाद वे हाेलिका में कूद गए। होलिका से निकलने के बाद उन्होंने हाेलिका की परिक्रमा की आैर फिर घर चले गए। बाबूलाल का कहना है कि उन्हें कोर्इ नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब वे मंदिर में भगवान भक्त प्रहलाद के जप में लीन थे तभी प्रहलाद उन पर आ गए आैर वे कुंड में डुबकी लगाकर आग में कूद गए।

ये भी पढ़ें -

आग से बाल भी बांका नहीं होता
पौराणिक मान्यताओं के आधार पर फालैन को विष्णुभक्त प्रहलाद का गांव माना जाता है। ऐसी धारणा है कि प्रहलाद का गांव होने की वजह से ही फालैन के ब्राह्मण समाज का पण्डा उन्हीं के समान होलिका की अग्नि में से निकलने का चमत्कार कर पाता हैं और उसका बाल भी बांका नहीं होता।

ये भी पढ़ें -

Updated on:
2 Mar 2018, 9:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला