मऊ

Mau News: परेशान शिक्षक ने फांसी लगा कर दी जान, मचा कोहराम

मधुबन थानाक्षेत्र के दरगाह थानाक्षेत्र में एक शिक्षक ने परेशान हो कर खुदकुशी कर ली। शिक्षक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

less than 1 minute read
Jun 07, 2025
Mau news

मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के दरगाह थानाक्षेत्र में एक शिक्षक ने परेशान हो कर खुदकुशी कर ली। शिक्षक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


पत्नी सरिता देवी ने बताया कि दरगाह निवासी उसके पति सुरेश प्रजापति (40) एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। मानसिक तनाव में सुरेश दो बार आत्महत्या की प्रयास कर चुके थे। परिजनों ने इलाज कराकर दोनों बार उनकी बचा ली थी। पहली बार सुरेश ने दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने की कोशिश की थी। दूसरी बार विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में सुरेश ने छत की कुंडी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।


उस समय पत्नी सरिता देवी रसोई में खाना बना रही थी। पड़ोस के लोग माैके पर पहुंचे सुरेश को फंदे से उतारकर सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत चुकी थी। इसके बाद मां चंपा देवी, बेटा शशांक (14) और बेटी सारिका (12) का रो रोकर बुरा हाल था। सुरेश का आजमगढ़ स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि शव को जिला मुख्यालय भेजवा दिया गया है।

Updated on:
07 Jun 2025 01:54 pm
Published on:
07 Jun 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर