
Mau News: मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी राहुल कुमार का रानीपुर थाना क्षेत्र के दशबरी गांव की एक युवती से करीब ढाई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया।
परिजनों के विरोध से आहत युवक मंगवार को गांव के पास स्थित एक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई जाएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने युवक की प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया। प्रेमिका के समझाने और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और करीब कई घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद वह सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।
Published on:
11 Mar 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
