27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: 37 लाख की चोरी का राजफाश, शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 10, 2026

Mau News: मऊ कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 52,500 रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन (आईपीएस) के निर्देश पर जिले में घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर कृश राजपूत के निर्देशन में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और सर्विलांस टीम संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही थी। पुलिस ने करीब 42 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी


मुखबिर की सूचना पर 9 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान जाने वाली सड़क के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास स्लेटी रंग का बैग था। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता (49) पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी लार, जनपद देवरिया बताया, जो फिलहाल बलिया में रह रहा था।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 205.82 ग्राम सोने के आभूषण और 1535.91 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। सोने के आभूषणों में हार, कंगन, अंगूठियां, चैन, मंगलसूत्र, मांग टीका, नथिया और कान के झुमके शामिल हैं। इसके अलावा छह जोड़ी पायल, करधनी सहित कई चांदी के सामान भी मिले।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहले बंद मकानों की रेकी करता था और रात में ताला तोड़कर चोरी करता था। चोरी के कुछ जेवर बेच देता था, जबकि कुछ जेवरों के बदले बैंक से गोल्ड लोन भी लिया गया। चोरी के पैसे से उसने मुंबई में झुग्गी खरीदी, बलिया में मकान बनवाया और पत्नी के नाम बैंक में पैसे जमा किए।


पुलिस के अनुसार आरोपी मऊ जिले में करीब 20-25 चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई जिलों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश कर रही