11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: मऊ में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के बीच छाया कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार

Mau News: मऊ जनपद में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। गर्मियों की शुरुआत के बावजूद सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को आश्चर्य भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति मध्य भारत के ऊपर बने एंटीसाइक्लोन (Anticyclone) और […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 11, 2026

Mau News: मऊ जनपद में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। गर्मियों की शुरुआत के बावजूद सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को आश्चर्य भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति मध्य भारत के ऊपर बने एंटीसाइक्लोन (Anticyclone) और झारखंड के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के कारण उत्पन्न हुई है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दोनों मौसमीय प्रणालियों की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश की हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इसी नमी के कारण सुबह और देर रात हल्का कोहरा या धुंध जैसी स्थिति बन रही है। आमतौर पर इस तरह का कोहरा सर्दियों में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार वातावरण में नमी अधिक होने के कारण गर्मी के मौसम में भी यह दृश्य देखने को मिल रहा है।

हिमालयक्षेत्र में बना नया विक्षोभ


इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ मऊ में भी देखने को मिल सकता है। अगले एक-दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।


मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि दोपहर के समय धूप अभी भी तेज रहेगी। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखभाल करें, खासकर जिन फसलों की कटाई या भंडारण का समय चल रहा है।
फिलहाल मऊ में मौसम का यह बदला हुआ रूप लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां गर्मी के बीच कोहरे और संभावित बारिश ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना बना दिया है।