मेरठ

गर्ल्स कालेज के बाहर भिंड़ गई दो छात्राएं, तमाशबीनों की लग गई भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Highlights मेरठ के गर्ल्स कालेज के बाहर का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो एक-दूसरे के बाल पकड़कर खूब हुई लड़ाई  
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2020
meerut

मेरठ। छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक कालेज के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में दो छात्राएं आपस में मारपीट कर रही हैं। वायरल वीडियो में दो छात्राएं दिख रही है। छात्राओं के बीच सड़क पर मारपीट हो रही है। बाल पकड़ कर एक-दूसरे को पीट रही हैं। हालांकि मारपीट करने वाली छात्राओं की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर छात्राओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

वायरल वीडियो में एक युवक भी दिख रहा है, जो मारपीट कर रहीं छात्राओं को छुड़ा रहा है। किसी राहगीर ने छात्राओं की लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। मारपीट करने वाली छात्राएं आपस में इस कदर एक-दूसरे के बाल खींच रही है और घूंसे बजा रही हैं कि उनको खुद भी नहीं पता कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। वहीं मारपीट कर रही छात्राओं को देखने के लिए राह चलते लोगों की भीड़ लग गई। लोग छात्राओं को मारपीट करते देख रहे हैं। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है, वैसे यह वीडियो पुराना लग रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on:
11 Feb 2020 01:38 pm